Home बिहार पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी CBI अफसर बनकर ठगी करने वाले...

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी CBI अफसर बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

368
0
Patna police took a big action

पटना पुलिस ने कुख्यात ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह लोग खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। श्री कृष्णपुरी थाना की पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए अपराधी विभिन्न वेशभूषा धारण कर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिसिया पूछताछ में तीनों से खुलासा किया कि तीनों फिल्म देखकर वारदात को अंजाम देते थे। कभी सेना का जवान, तो कभी पुलिसकर्मी और सीबीआई अधिकारी बनकर वारदात करते थे। पटना पुलिस ने 10 मई को शिवपुरी अंडर पास के निकट हुई एक लूट की घटना का भी खुलासा किया है।

इस केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने पहले चिरौयाटांड़ पुलि के पास से एक अपराधी को पकड़ा था। इसकी निशानादेही पर दो और लोगों को अगमकुंआ शीतला मंदिर इलाके से पकड़ा गया है। तीनों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया।   पुलिस के अनुसार, यह गैंग फिल्म और वेब सीरीज देखकर लूट की योजना बनाता था। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से पुलिस ने सेना की वर्दी, नकली सीबीआई आई कार्ड, दो देसी पिस्टल, एक कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो बाइक, खाली चेक और दो हेलमेट बरामद किए हैं। यह सामग्री इस बात का प्रमाण है कि गैंग ने कितनी संगठित तरीके से अपराधों को अंजाम दिया। पुलिस अब इन अपराधियों के अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है ताकि उनकी पूरी गतिविधियों का पर्दाफाश किया जा सके।



GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026