Congress's digital bet

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियों को अनोखे तरीके से जोड़ते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। पटना के सदाकत आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने QR कोड स्कैनर के माध्यम से टिकट के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कहना है कि कांग्रेस ने राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का सर्वे किया है और अब पार्टी चाहती है कि सशक्त, सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता इसके लिए आवेदन करें।

राजेश राम ने बताया कि इस डिजिटल माध्यम से आवेदन लेने का उद्देश्य बिलकुल स्पष्ट है। कांग्रेस पार्टी टिकट को लेकर इस डिजिटल प्रक्रिया को पारदर्शी और सहभागी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि योग्य उम्मीदवार सामने आएं और संगठन से सीधा जुड़ें। राजेश राम ने कहा कि जहां कांग्रेस को सीट मिलेगी, वहां इन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। राजेश राम ने यह भी कहा कि इस स्कैनर के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 6 प्रमुख मापदंड तय किए गए हैं।


GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA