IAS संजीव हंस से जुड़ा मामला, नोट गिनने के लिए मंगाया गया मशीन
पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां भवन निर्माण विभाग के अधिकारी के आवास पर ईडी ने छापेमारी किया है। ईडी की इस छापेमारी में भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर करोड़ों रुपए मिलने की भी खबर सामने आ रही है। वही कैश को गिनने के लिए मशीन भी मंगाई गई है। भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के घर पर ईडी ने यह रेड किया है। पूरा मामला IAS संजीव हंस से जुड़ा बताया जा रहा है। बता दे की भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के आवास के साथ साथ कुल 7 ठिकानो पर ईडी ने छापेमारी की है। तारिणी दास के पटना के अनीसाबाद स्थित आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है।
इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के घर ईडी की छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में करोड़ों रुपए मिलने की बात सामने आ रही है। वहीं कई ठिकानों पर कुछ जरूरी दस्तावेज और प्रॉपर्टी के कागज भी मिलने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि तारिणी दास अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ठेकेदारों के लिए टेंडर मैनेज करने का में मदद करते थे और उसके बदले वो मोटी रकम लेते थे।
RJD विधायक का आया बयान
वही इस छापेमारी को लेकर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें सरकार मन से अपना मानती है उनके ठिकानों पर छापेमारी की जाए तो इससे अधिक संपति बरामद हो सकती है। विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रोटोकॉल पूरी तरह से समाप्त हो गया है। कोई भी डीएम, एसपी या निचले स्तर के अधिकारी विधायक या मंत्री का फोन तक नहीं उठाते।
बिहार सरकार के मंत्री ने किया पलटवार
इधर बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2005 के पहले बिहार में अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों को सरकार को संरक्षण प्रदान था। लेकिन हमारी सरकार में जो भी गलत काम करेगा वो किसी हालत में नहीं बचेगा। मंत्री ने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे है उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके है।







