जमुहार। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार में एमबीबीएस के नवप्रवेशित बैच 2026-27 के फाउंडेशन कोर्स का प्रथम दिवस गरिमामयी एवं प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा ने उपस्थित होकर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर गोविंद नारायण सिंह, नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुनीत कुमार सिंह तथा नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. बिनोद शंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र में व्यावसायिक उत्कृष्टता के साथ अनुशासन, मानवीय संवेदना, नैतिक मूल्यों और ईमानदारी को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भावी चिकित्सकों से मरीजों के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना के साथ अपने चिकित्सा जीवन की शुरुआत करने का आह्वान किया। फाउंडेशन कोर्स को चिकित्सा शिक्षा की दिशा में विद्यार्थियों का पहला महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इसके माध्यम से नवप्रवेशित छात्रों को एक कुशल, संवेदनशील, जिम्मेदार और नैतिक चिकित्सक बनने के लिए तैयार किया जाएगा। MBBS 2026-27 बैच के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन कोर्स का पहला दिन प्रेरणादायी शुरुआत के रूप में यादगार रहा।

GNSU Admission Open 2026