विश्व हृदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता
Raising awareness about heart health on World Heart Day

पटना। पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पटना सिटी के विभिन्न वार्डों में आंगनबाड़ी सेविकाओं से संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 54, 53, 61 और 70 में किया गया, जहां उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यों, अनुभवों और सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिला एवं बाल विकास, पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्यों में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका उपयोगी है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र में काम करने के दौरान आने वाली समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। उन्होंने सेविकाओं की बातों को सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों से लाभान्वित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और कार्यक्रम में सुझाव दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस मौके पर पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिंह, पटना महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष रूप नारायण मेहता, जिला महामंत्री अजीत कुमार लाली, पटना सदर की सीडीपीओ सीता सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।