शाम के नाश्ते में बनाएं स्पाइसी चिली पोटैटो, चटपटा स्वाद करेगा सबको खुश
Make Spicy Chilli Potato for an evening snack; its tangy, spicy flavor will delight everyone.

फूड डेस्क। अगर आपको तीखा और चटपटा खाना पसंद है, तो स्पाइसी चिली पोटैटो आपके लिए एक शानदार स्नैक हो सकता है। बाहर मिलने वाले चिली पोटैटो जैसा स्वाद आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। कुरकुरे आलू, तीखी चटनी और मसालों का कॉम्बिनेशन इस डिश को बेहद स्वादिष्ट बनाता है।

सामग्री

  • आलू – 4 बड़े
  • कॉर्नफ्लोर – 3 बड़े चम्मच
  • मैदा – 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • लहसुन – 5-6 कलियां बारीक कटी
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
  • प्याज – 1 कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – 1 कटी हुई
  • सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच
  • चिली सॉस – 2 बड़े चम्मच
  • टोमैटो सॉस – 1 बड़ा चम्मच
  • सिरका – 1 छोटा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स – 1/2 चम्मच
  • हरा प्याज – सजाने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले आलू को छीलकर लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें। इन्हें पानी से अच्छी तरह धोकर कुछ देर के लिए पानी में रखें। इसके बाद पानी निकालकर आलू को कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें।

GNSU Admission Open 2026

एक बर्तन में कॉर्नफ्लोर, मैदा, लाल मिर्च और थोड़ा नमक डालें। इसमें आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सभी टुकड़ों पर मसाले की हल्की परत चढ़ जाए।

अब कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। तले हुए आलू को निकालकर अलग रख दें।

अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर पकाएं।

अब सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो सॉस और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें तले हुए आलू डालें और तेज आंच पर 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं।

आखिर में चिली फ्लेक्स और हरा प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार है गरमा-गरम स्पाइसी चिली पोटैटो। इसे तुरंत सर्व करें, ताकि आलू का कुरकुरापन बना रहे।