जमुई छात्रा बदसलूकी वायरल वीडियो मामला: मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
Jamui student molestation viral video case: Main accused Nandan Yadav injured in encounter, shot in leg

जमुई: जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक पहाड़ी के पीछे छिपा हुआ था। घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश करने पर पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी।

पुलिस ने घायल नंदन यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने युवक की पहचान नंदन यादव के रूप में की गई थी।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। वहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में रामाशीष चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।