RPF स्थापना दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं
CM Samrat Choudhary extended his best wishes on RPF Foundation Day.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के स्थापना दिवस पर बल के सभी कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा में आरपीएफ के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि रेलवे सुरक्षा बल के जवान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए लगातार सतर्क रहते हैं। उन्होंने आरपीएफ कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को सराहनीय बताते हुए राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को नमन किया।

GNSU Admission Open 2026

रेलवे सुरक्षा बल का गठन आरपीएफ अधिनियम, 1957 के तहत रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए किया गया था। वर्ष 1966 में रेलवे संपत्ति के अवैध कब्जे से जुड़े मामलों में आरपीएफ को गिरफ्तारी, पूछताछ और अभियोजन की शक्तियां दी गईं। बाद में 20 सितंबर 1985 को आरपीएफ अधिनियम में संशोधन के जरिए बल को संघ के सशस्त्र बल का दर्जा दिया गया।

वर्तमान में आरपीएफ की जिम्मेदारियों में रेलवे संपत्ति के साथ यात्री क्षेत्र और यात्रियों की सुरक्षा भी शामिल है।