कैमूर: कैमूर के मोहनिया से बड़ी खबर सामने आई है। पलामू पुलिस ने मोहनिया थाना पुलिस की मदद से देर रात करीब 2 बजे डड़वा इलाके में कार्रवाई कर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय उमंग कुमार के रूप में हुई है। वह रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के ठेकही बलीरामपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। यह गिरफ्तारी पलामू जिले के सतबरवा थाना कांड संख्या 100/26 से जुड़े मामले में की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64(1), 75(1), 77 और 351(2) के साथ POCSO एक्ट की धारा 4 और 8 के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पलामू पुलिस आरोपी को अपने साथ पलामू ले गई। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।







