दिनारा/रोहतास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिनारा विधानसभा क्षेत्र के भलूनी धाम में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब 10 हजार दीप जलाए गए।
दीपों की सजावट के जरिए “Happy Birthday, Shri Narendra Modi Ji” लिखा गया, जिससे पूरा धाम परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक अखिलेश कुमार ने कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार जताया। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।







