जापान को हराकर भारत एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में
India beat Japan to reach Asian Games semi-finals

निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों की क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने 90 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया।

जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने 45 गेंदों में दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 25 रन बनाए। हारूना इवासाकी ने 10 रन की पारी खेली।

GNSU Admission Open 2026

भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर चार विकेट झटके। शेफाली वर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पांच ओवर में दो विकेट पर 59 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। शेफाली वर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। ऋचा घोष छह गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारत के दो विकेट जी कमालिनी (0) और भारती फूलमाली (6) के रूप में गिरे। जापान की ओर से नोनोहा यासुमोटो और अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने एक-एक विकेट लिया।