अमेरिका ने पेजेशिकयान और अराघची को UNGA के लिए वीजा दिया
US grants visas to Pezeshikyan and Araghchi for UNGA

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशिकयान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च-स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए वीजा मंजूर कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान के मुख्य प्रतिनिधिमंडल और आवश्यक कर्मचारियों को भी बैठक में शामिल होने की अनुमति दी है।

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, यह फैसला संयुक्त राष्ट्र के मेजबान देश के रूप में अमेरिका की जिम्मेदारियों के अनुरूप लिया गया है। हालांकि, ईरानी प्रतिनिधिमंडल की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम रहेगी और उसके सदस्यों पर यात्रा संबंधी पाबंदियां लागू होंगी। उन्हें लग्जरी और अन्य प्रतिबंधित सामान खरीदने की भी अनुमति नहीं होगी।

GNSU Admission Open 2026

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच यह फैसला सामने आया है। दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं। आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा में इन मुद्दों सहित कई अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

अमेरिका ने न्यूयॉर्क में ईरानी प्रतिनिधिमंडल की आवाजाही पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय आया है जब वाशिंगटन ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और उनके प्रतिनिधिमंडल को महासभा में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए वीजा देने से इनकार किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अब्बास को वीडियो के माध्यम से संबोधित करने की अनुमति दी है।

फिलहाल ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम, आर्थिक प्रतिबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर किसी व्यापक समझौते के संकेत स्पष्ट नहीं हैं।