पीएम मोदी के जन्मदिन पर निवेदिता सिंह की अपील, रोहतास में जलाएं ‘एक दीया आशीर्वाद का’
On PM Modi's birthday, Nivedita Singh appeals to people to light a 'blessing lamp' in Rohtas.

सासाराम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

सासाराम में मीडिया से बातचीत के दौरान निवेदिता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर सम्मान बढ़ा है। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और समाज के अंतिम पायदान तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।

GNSU Admission Open 2026

एमएलसी ने कहा कि प्रधानमंत्री लंबे समय से जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने रोहतास जिले के लोगों से अपने-अपने घरों में ‘एक दीया आशीर्वाद का’ जलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह दीपक प्रधानमंत्री के प्रति लोगों के स्नेह और विश्वास के साथ उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना का प्रतीक होगा।