बाढ़-जलजमाव पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, आंदोलन की चेतावनी
Congress attacks government over floods and waterlogging, warns of agitation

बिहार: बिहार में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेपी पांडेय ने आरोप लगाया कि एक ओर लोग बाढ़ से परेशान हैं और किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, वहीं सरकार आयोजनों में व्यस्त है।

जेपी पांडेय ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सरकार की प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य होनी चाहिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने और जलजमाव की समस्या से राहत के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने सरकार से राहत कार्यों में तेजी लाने और किसानों के नुकसान का आकलन कर सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

जेपी पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।