अवैध अफीम खेती पर ट्रंप ने की पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना
Trump praises PM Modi's efforts to curb illegal opium cultivation

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अवैध अफीम पोस्त की खेती पर रोक लगाने और मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से कांग्रेस को सौंपी गई वित्त वर्ष 2027 की ‘Presidential Determination’ में भारत को प्रमुख ड्रग-ट्रांजिट या अवैध ड्रग-उत्पादक देशों की सूची में शामिल किया गया है। हालांकि, दस्तावेज में भारत के अवैध अफीम पोस्त की खेती से निपटने के प्रयासों का स्वागत भी किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर ट्रंप की रिपोर्ट साझा करते हुए मादक पदार्थों के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर नशीले पदार्थों के खिलाफ सहयोग जारी रखेंगे।

अमेरिकी सूची में कुल 23 देशों को प्रमुख ड्रग-ट्रांजिट या अवैध ड्रग-उत्पादक देशों के रूप में नामित किया गया है। इनमें से चार देशों को पिछले 12 महीनों में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ-नियंत्रण दायित्वों के पालन के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करने वाला बताया गया है। भारत उन चार देशों में शामिल नहीं है।