ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव अमेरिकी सदन में खारिज
US House rejects impeachment motion against Trump

वाशिंगटन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 सांसदों ने इसके समर्थन में वोट दिया। वहीं, 47 सदस्य मतदान से दूर रहे।

अगस्त में डेमोक्रेटिक सांसद अल ग्रीन ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की मांग वाला प्रस्ताव पेश किया था। द वॉशिंगटन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास के सांसद ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने आव्रजन कानून लागू करने वाली एजेंसियों को अपने निजी और जवाबदेही से परे अर्धसैनिक बल में बदल दिया है।

GNSU Admission Open 2026

ट्रंप पहले भी कई बार कह चुके हैं कि यदि डेमोक्रेट नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करते हैं, तो उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू की जा सकती है।