नुआखाई पर CM विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, किसानों की खुशहाली की कामना
CM Vishnu Dev Sai extended best wishes on Nuakhai, wished prosperity to the farmers

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नुआखाई पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे समृद्ध कृषि संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाताओं के परिश्रम के सम्मान का पर्व बताया।

मुख्यमंत्री ने किसानों की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और प्रदेश के सभी परिवारों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नई फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला नुआखाई अन्न के सम्मान और किसानों की मेहनत के प्रति आदर की भावना को दर्शाता है।

GNSU Admission Open 2026

विष्णु देव साय ने कहा कि खेतों में लहलहाती नई फसल किसान के परिश्रम के साथ प्रकृति की कृपा और छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान संस्कृति की समृद्धि का प्रतीक है। प्रदेश की संस्कृति में खेती-किसानी केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि नुआखाई लोगों को अपनी मिट्टी, जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। यह पर्व पारिवारिक एकजुटता, सामाजिक आत्मीयता और आपसी सद्भाव को भी मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि प्रदेश पर प्रकृति की कृपा बनी रहे, किसानों के खेत फसलों से लहलहाते रहें और अन्नदाताओं के घर-आंगन में सुख-समृद्धि आए।