DM ने किया निरीक्षण
STP construction work intensifies in Sasaram, DM inspects

सासाराम: नगर निगम क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बेदा नहर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित प्लांट के लिए जमीन की उपलब्धता और स्थल की तकनीकी उपयुक्तता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग, नगर निगम, बुडको, STP निर्माण से जुड़े अधिकारी और संवेदक मौजूद रहे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ प्लांट के निर्माण को लेकर विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की।

GNSU Admission Open 2026

निरीक्षण के दौरान खास तौर पर STP से संभावित दुर्गंध की समस्या और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। प्रशासन का प्रयास है कि प्लांट के निर्माण और संचालन के दौरान आसपास के क्षेत्रों में किसी तरह की परेशानी न हो।

डीएम ने बताया कि प्रस्तावित स्थल को लेकर सिंचाई विभाग की ओर से कुछ आपत्तियां सामने आई हैं। इन आपत्तियों और अन्य तकनीकी पहलुओं पर संबंधित विभागों के साथ चर्चा की जा रही है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य आपत्तियों का जल्द निस्तारण कर STP के लिए उपयुक्त जमीन का अंतिम चयन करना है, ताकि सासाराम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।