Horrific road accident in South Africa, 21 people died

केप टाउन: दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रीय सड़क यातायात प्रबंधन निगम (RTMC) के अनुसार, हादसा केप टाउन से करीब 380 किलोमीटर पूर्व प्रिंस अल्बर्ट और लीउ-गामका के बीच एन1 हाईवे पर हुआ। दुर्घटना में दो मिनीबस टैक्सियों और एक स्टेशन वैगन के बीच टक्कर हुई।

GNSU Admission Open 2026

प्रांतीय परिवहन विभाग की प्रवक्ता मुनीरा एली ने बताया कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।