हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन
Santosh Suman said – if Amit Shah has said so, then some good things will happen, there will be no problem in implementing them.

पटना: बिहार में एक मुद्दे को लागू किए जाने को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विचार-विमर्श के बाद फैसला होगा, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यदि कोई बात कही है तो उसमें कुछ अच्छी बातें जरूर होंगी और उसे लागू करने में क्या दिक्कत है।

जदयू की बैठक को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि 18 सितंबर को होने वाली बैठक जदयू की अपनी बैठक है। उन्होंने कहा कि बैठक में नाम बदले जाने जैसी कोई बात नहीं है। संगठन को लेकर जदयू बैठक कर रहा है तो यह उसका आंतरिक मामला है।

GNSU Admission Open 2026

वहीं, बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच जारी खींचतान पर संतोष सुमन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन है ही नहीं। उनके मुताबिक, ये लोग दिल्ली में साथ फोटो खिंचवाते हैं और पटना में भी तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन वास्तव में इनका कोई गठबंधन नहीं है।

संतोष सुमन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद का गठजोड़ स्वार्थ पर आधारित है और दोनों दलों के बीच इसी तरह की राजनीतिक खींचतान चलती रहती है।