पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने महिला एशिया कप 2026 में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि महिला एशिया कप में भारतीय टीम की शानदार जीत खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। टीम की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम की यह उपलब्धि देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। यह जीत उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खिलाड़ी आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करती रहें। उन्होंने टीम की सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।







