Accused of pouring petrol on a girl and setting her on fire after she protested against molestation

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक द्वारा युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान वीरू धीवर के रूप में हुई है। आरोप है कि युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया, जिससे नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

GNSU Admission Open 2026

मामले की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना की परिस्थितियों, वारदात के कारण और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।