Arijit Singh is in the news on Bigg Boss 20, Kazi gives a special tribute

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में सीजन शुरू होने के करीब एक सप्ताह बाद ही दोस्ती, तकरार और नए रिश्तों के समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में गायक काज़ी तौकीर ने अपने पुराने दोस्त और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं और उन्हें खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट भी दिया।

अमन गांधी से बातचीत के दौरान काज़ी ने अरिजीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद ‘क्रेजी’ हैं तो अरिजीत इस क्रेजीनेस के ‘पिता’ हैं। काज़ी ने अरिजीत को ‘मैड साइंटिस्ट’ बताते हुए उनके टैलेंट और काम करने के अंदाज की प्रशंसा की। उन्होंने फ्लाइंग किस देते हुए यह भी कहा कि वह अरिजीत से बहुत प्यार करते हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इसके बाद काज़ी ने अरिजीत को ट्रिब्यूट देते हुए फिल्म ‘आशिकी 2’ का लोकप्रिय गाना ‘तुम ही हो’ गाया। दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है। काज़ी और अरिजीत की पहली मुलाकात 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों का रिश्ता लगातार बना रहा।

काज़ी की यह चर्चा ऐसे समय में हुई है, जब अरिजीत ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह पहली बार ‘बिग बॉस’ देखने वाले हैं, क्योंकि इस सीजन में उनके दोस्त काज़ी हिस्सा ले रहे हैं। अरिजीत ने काज़ी को अपना ‘रॉकस्टार’ बताते हुए शो देखने की बात कही थी। हाल ही में दोनों को अरिजीत के होमटाउन जियागंज में भी साथ देखा गया था।

आसिफ और अमन में हुई तीखी बहस

वहीं, शो के नए प्रोमो में आसिफ खान और अमन गांधी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। गार्डन एरिया में बातचीत के दौरान आसिफ ने घरवालों को सलाह दी कि वे ऐसी बातें करने से बचें जिनके अलग-अलग मतलब निकाले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट्स को नहीं पता होता कि उनकी बातचीत को किस तरह एडिट कर दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

आसिफ की बात पर अमन ने सवाल उठाया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई। दोनों ने अपने-अपने व्यवहार और बातचीत के तरीके का बचाव किया।

कनिका मान के साथ गुलू की फ्लर्टिंग

एक अन्य प्रोमो में गुलू और कनिका मान के बीच मजाकिया बातचीत देखने को मिली। गुलू ने कहा कि आने वाले वर्षों में कनिका बॉलीवुड की बड़ी स्टार बन सकती हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि सफलता मिलने के बाद शायद कनिका बिग बॉस के दोस्तों को भूल जाएंगी।

कनिका ने भी मजाक में कहा कि उस समय वह शायद गुलू का फोन तक न उठाएं। गुलू ने कहा कि वह उनसे सेट पर मिलने आएंगे, जिस पर कनिका ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि अगर उनके पास समय हुआ तो वह उनसे मिलेंगी।

शो में लगातार सामने आ रहे इन नए समीकरणों से साफ है कि आने वाले एपिसोड में दोस्ती, विवाद और रोमांस के कई नए रंग देखने को मिल सकते हैं।