A seminar was held in Hajipur under the Rajbhasha Pakhwada-2026, discussing the challenges and solutions of Hindi.

हाजीपुर: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर की ओर से राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 3 सितंबर 2026 को ‘हमारी हिंदी-चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने हिंदी भाषा के विकास और उसके सामने मौजूद चुनौतियों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि अनेक अवरोधों के बावजूद हिंदी निरंतर आगे बढ़ रही है और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।

GNSU Admission Open 2026

कार्यक्रम में नराकास, हाजीपुर के सदस्य सचिव एवं राजभाषा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने राजभाषा हिंदी को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। नराकास के विभिन्न सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी विषय पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में अरविंद मिश्रा, नंदन दास, रंजीत पासवान सहित अन्य प्रतिनिधियों ने हिंदी के प्रयोग और राजभाषा से जुड़े विषयों पर प्रस्तुति दी। अध्यक्षीय कार्यालय, पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर की ओर से भी अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन राजीव रंजन सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर का अध्यक्षीय कार्यालय पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय हाजीपुर है और इसके अध्यक्ष महाप्रबंधक होते हैं। समिति के सदस्य कार्यालयों में हाजीपुर शहर स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालय, बैंक और सार्वजनिक उपक्रम शामिल हैं। कार्यक्रम में इन कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

हिंदी कार्यशाला का भी हुआ आयोजन

राजभाषा पखवाड़ा के तहत 2 सितंबर को हिंदी कार्यशाला का भी सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में ‘भाषा का सरल, शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग’, ‘राजभाषा नीति एवं प्रतिवेदन’ तथा ‘कार्यालयी हिंदी के व्यावहारिक पक्ष’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने जानकारी साझा की।

कार्यशाला का संचालन उप-महाप्रबंधक/राजभाषा केशव त्रिपाठी ने किया। समिति की ओर से आगामी 21 सितंबर को काव्य गोष्ठी और 22 सितंबर को वाक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।