Man duped of Rs 17.98 lakh on the pretext of meeting a girl on a dating app

नोएडा: साइबर अपराधियों ने डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से मिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 17.98 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शनिवार को मामले की जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल के अनुसार, सेक्टर-52 निवासी निखिल कुमार रस्तोगी ने शनिवार सुबह साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

शिकायत के मुताबिक, रस्तोगी 27 अगस्त को टेलीग्राम के माध्यम से ‘फ्लर्टीफाई क्लब’ नामक डेटिंग ऐप से जुड़े थे। वहां उनकी एक लड़की से बातचीत हुई। लड़की ने उन्हें बताया कि जिस युवती से वह वास्तव में मिलना चाहते हैं, उसके लिए क्लब की VIP सदस्यता लेना और कुछ कार्य पूरे करना जरूरी है।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने तीन-चार दिनों तक आरोपियों के बताए कार्य पूरे किए और इस दौरान अलग-अलग बैंक खातों में कुल 17.98 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उनका क्रेडिट स्कोर कम होने का दावा करते हुए उसे बढ़ाने के नाम पर 7.16 लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने को कहा।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने 2 सितंबर तक अलग-अलग खातों में रकम भेजी। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए खातों और ऑनलाइन माध्यमों की जांच कर रही है।