Minor dies under suspicious circumstances in Bhabhua juvenile home

भभुआ: कैमूर जिले के भभुआ स्थित बाल सुधार गृह में POCSO मामले में रह रहे एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग को विधि-विरुद्ध बालक के रूप में बाल सुधार गृह में रखा गया था। गुरुवार को न्यायालय में पेशी के बाद उसे वापस बाल सुधार गृह लाया गया। कुछ देर बाद वह बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला। बाल सुधार गृह के कर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया।

पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल परिसर में एसडीएम और डीएसपी की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ QRT टीम की तैनाती की गई। पुलिस अब नाबालिग की मौत की परिस्थितियों और इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

क्या है बाल सुधार गृह?
बाल सुधार गृह में कानून से संबंधित मामलों में संरक्षण एवं पुनर्वास की आवश्यकता वाले बच्चों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत रखा जाता है। नाबालिगों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, देखभाल और पुनर्वास को लेकर किशोर न्याय कानून में विशेष प्रावधान किए गए हैं।

इस मामले में प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आएगी।