Mirzapur: The Movie is a box office success, earning over ₹150 crore.

नयी दिल्ली: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 30.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को 38.40 करोड़ और रविवार को 43.05 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150.32 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कहानी ‘मिर्जापुर’ की उसी चर्चित दुनिया में आगे बढ़ती है, जहां सत्ता की जंग, दुश्मनी, धोखा और हिंसा कहानी का अहम हिस्सा हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ 2018 में शुरू हुई लोकप्रिय वेब सीरीज की कहानी अब बड़े पर्दे तक पहुंच गई है। सीरीज के तीनों सीजन को ओटीटी पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

फिल्म में रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं, जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान को नए कलाकारों के तौर पर शामिल किया गया है।

फिल्म की लगातार मजबूत कमाई को देखते हुए मेकर्स और कलाकारों के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।