Singapore leaders' salaries increased, PM Lawrence Wong to receive ₹27 crore annually

सिंगापुर: सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में बड़ा इजाफा करने का फैसला किया है। इस बदलाव के बाद प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सालाना सैलरी 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर हो जाएगी। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 27 करोड़ रुपये सालाना बैठती है।

सरकार के मुताबिक, प्रतिस्पर्धी वेतन का उद्देश्य योग्य और प्रतिभाशाली लोगों को राजनीति में आने के लिए आकर्षित करना और प्रभावी शासन सुनिश्चित करना है। हालांकि, यह फैसला सिंगापुर में राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि नेताओं की आय आम नागरिकों की कमाई से काफी अधिक है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

नई व्यवस्था के तहत उप-प्रधानमंत्री की सालाना सैलरी 1.87 मिलियन से बढ़कर 3.06 मिलियन सिंगापुर डॉलर होगी। वहीं, कैबिनेट मंत्रियों को उनकी वरिष्ठता और जिम्मेदारियों के आधार पर 1.80 मिलियन से 2.88 मिलियन सिंगापुर डॉलर तक सालाना वेतन मिलेगा।

प्रधानमंत्री वोंग ने कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान वेतन में हुई पूरी बढ़ोतरी की रकम वह ‘अच्छे कामों’ के लिए दान करेंगे। उन्होंने माना कि नेताओं की सैलरी एक मुश्किल और भावनात्मक मुद्दा है और नागरिकों की चिंताओं को समझना जरूरी है।

सिंगापुर में मंत्रियों के वेतन में आखिरी बड़ा बदलाव करीब 15 साल पहले किया गया था। सरकार के अनुसार, मौजूदा नेताओं को तुरंत पूरी नई सैलरी नहीं मिलेगी। 15 अक्टूबर से उन्हें प्रदर्शन और व्यक्तिगत परिस्थितियों के आधार पर 9 प्रतिशत तक एकमुश्त समायोजन दिया जाएगा। इसके बाद वेतन में बदलाव व्यक्तिगत प्रदर्शन और जिम्मेदारियों के आधार पर होगा।