Relief for passengers: One-way special trains will run from Danapur to Solapur and Bhusaval

हाजीपुर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा दानापुर से शोलापुर और भुसावल के लिए एक-एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। दोनों ट्रेनें डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते संचालित होंगी।

दानापुर-शोलापुर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 03299 दानापुर-शोलापुर वन-वे स्पेशल 4 सितंबर 2026 को दानापुर से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 8:00 बजे आरा, 8:42 बजे बक्सर और 11:00 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए ट्रेन अगले दिन शाम 7:00 बजे शोलापुर पहुंचेगी।

GNSU Admission Open 2026

इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 8 और साधारण श्रेणी के 5 कोच लगाए जाएंगे।

दानापुर-भुसावल स्पेशल ट्रेन

वहीं, गाड़ी संख्या 03399 दानापुर-भुसावल वन-वे स्पेशल 5 सितंबर 2026 को दानापुर से सुबह 11:15 बजे खुलेगी। ट्रेन 11:45 बजे आरा, 12:40 बजे बक्सर और 15:05 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 11:30 बजे भुसावल पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 7 और साधारण श्रेणी के 7 कोच होंगे।

रेलवे के इस फैसले से दानापुर से शोलापुर और भुसावल की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है।