Home मनोरंजन Rashmika Mandanna: चोट के बाद ‘रणबाली’ की रिलीज पर संकट? तय समय...

Rashmika Mandanna: चोट के बाद ‘रणबाली’ की रिलीज पर संकट? तय समय पर सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

4
0
Rashmika Mandanna: 'Ranbaali' release in jeopardy after injury? The film will hit theaters on schedule

एंटरटेनमेंट डेस्क: रश्मिका मंदाना इन दिनों घर पर आराम कर रही हैं। बीते दिनों उन्हें एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर चोट लग गई थी, जिससे वह धीरे-धीरे उबर रही हैं। हालांकि, अभी भी बड़ा सवाल यह है कि क्या रश्मिका की इस चोट से उनकी फिल्म ‘रणबाली’ की रिलीज पर फर्क पड़ेगा? जानें फिल्म रिलीज हाेगी यह फिल्म।

रश्मिका को बीतें दिनों फिल्म ‘मैसा’ के सेट पर एक डांस सीन फिल्माने के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से ही वे बेड रेस्ट पर हैं। अब गुल्टे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका जल्द से जल्द सेट पर लौटकर ‘रणबाली’ में अपने बचे हुए हिस्से की शूटिंग पूरी करना चाहती हैं, जिससे फिल्म की शूटिंग को समय से पूरा किया जा सके।

बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी चोट की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। उन्होंने पोस्ट में चोट लगने का कारण और स्थिति बताई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वह घर पर आराम कर रही हैं। क्या लिखा था एक्ट्रेस ने? जानिए…

GNSU Admission Open 2026

ये सब मेरी फिल्म ‘मैसा’ के एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ। हमारी हिप के दोनों तरफ 4-4 टेंडन होती हैं। जो हिप को पैरों से जोड़ती हैं।  मेरी राइट हिप का एक टेंडन अपनी जगह से अलग हो गया है। इसके दोबारा जुड़ने के बाद ही मैं अपने पैर ठीक से उठा पाऊंगी।

  • रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।  
  • मेकर्स इस फिल्म को 30 अक्टूबर तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।  
  • राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा भी लीड रोल में हैं।  
  • यह विजय और रशमिका की शादी के बाद साथ में पहली फिल्म होगी।