एंटरटेनमेंट डेस्क: इन दिनों रियलिटी शो ‘भाेजपुरी बवाल’ में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव जैसे सेलेब्स अपनी जिंदगी की झलक दर्शकों को दिखा रहे हैं। इसी शो के एक प्रोमो में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने पवन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर फैंस भी अभिनेत्री को सपोर्ट कर रहे हैं।
रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में एक प्रोमो में अभिनेत्री काजल राघवानी कहती हैं, ‘पवन सिंह का तुमको पता ही है। वहां उनका किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया था। जबकि मैंने किसिंग सीन के लिए मना किया था तो वो सेट छोड़कर चले गए थे। मैंने सबकी इज्जत की है लेकिन कोई इसके काबिल नहीं है।’ इस मामले पर पवन सिंह की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काजल राघवानी की बात सुनी तो उनको पूरा सपोर्ट किया।
- एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, ‘इतना भी सच नहीं बोलना था।’
- वह अन्य यूजर ने लिखा, ‘सच बोलने के अंदर दम होना चाहिए काजल की तरह।’
- एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सच बोल रही।’ इसी तरह के कमेंट कई फैंस ने किए और काजल के कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी शेयर किया।

भोजपुरी अभिनत्री काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा जगत का चर्चित नाम हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे चर्चित भोजुपरी अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं।







