Home मनोरंजन मोहन भागवत के विचारों से प्रभावित हुए जैकी भगनानी, IIMUN मंच पर...

मोहन भागवत के विचारों से प्रभावित हुए जैकी भगनानी, IIMUN मंच पर जमकर की सराहना

8
0
Jackky Bhagnani impressed by Mohan Bhagwat's thoughts, praised him on the IIMUN stage

एंटरटेनमेंट डेस्क: मोहन भागवत ने मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस सम्मेलन में युवाओं को संबोधित किया। जेन-जी और जेन-अल्फा के छात्रों के बीच उन्होंने लोकतंत्र, आंदोलन, शिक्षा, रोजगार और युवा पीढ़ी की सोच जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस सेशन में एक्टर जैकी भगनानी, माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम माधव नेने के साथ तमाम बड़े कलाकार शामिल हुए। सेशन खत्म होने के बाद एक्टर्स ने इसपर अपनी राय दी।

डॉ. श्रीराम माधव नेने ने कहा, ‘उन्होंने बहुत शानदार काम किया। सभी लोगों को एक साथ एक हॉल में लेकर आने, और इतना मनोरंजक सेशन करने के लिए मेरी और से बहुत बधाई। जो कुछ भी स्टेज पर चल रहा था, उस हिसाब से ऑडियंस भी बहुत अच्छी थी। कुछ ऐसे पल रहे जो अद्भुत थे। आरएसएस के हेड किसी भी सवाल पर पीछे नहीं हटे। मैं काफी इंप्रेस हुआ।’

वहीं एक्टर जैकी भगनानी ने कहा, ‘उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी सवालों के जवाब दिए। कुछ जवाबों को सुनकर मुझे भी ऐसा लगा कि वो सही कह रहे हैं।’

GNSU Admission Open 2026

गुरुवार को हुए IIMUN सम्मेलन में मोहन भागवत ने कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। इनमें जेन जी युवाओं से संवाद, आंदोलन, सामाजिक भेदभाव और आरक्षण जैसे तमाम मुद्दे शामिल रहे। सेशन के आखिर में एक हल्का-फुल्का और यादगार पल भी देखने को मिला। मोहन भागवत और ऋषभ शाह ने बातचीत खत्म करते हुए जेन जी का वायरल ‘Clock It’ जेस्चर किया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।