Home राजनीति तेज बारिश के बीच ढहा मकान, बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं

तेज बारिश के बीच ढहा मकान, बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं

38
0
A house collapsed amid heavy rain, a major accident was averted, with no casualties.

भरतपुर: राजस्थान में भरतपुर सम्भाग के पांचों जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान शुक्रवार को डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में घिलावटी गांव में दो मंजिला मकान ढह गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश से हरिराम गुर्जर का मकान अचानक ढह गया। इससे घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।


मकान के अचानक धराशायी होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में किसी के दबे होने की आशंका को लेकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।

GNSU Admission Open 2026