Home राष्ट्रीय उड़ान के दौरान बड़ा हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने वाला...

उड़ान के दौरान बड़ा हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने वाला यात्री गिरफ्तार

8
0
A passenger who tried to open an emergency exit during a flight was arrested.

कोच्चि: कुआलालंपुर-कोच्चि उड़ान के आपातकालीन निकास द्वार को खोलने का प्रयास करने एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उसपर साथी यात्रियों और केबिन क्रू को धमकाने के आरोप भी है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। उस पर निकास द्वार की खिड़की के पैनल को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। आरोपी की पहचान जमशीर अथानिक्कल के रूप में हुई, जो बुधवार को कुआलालंपुर से कोच्चि जाने वाली बाटिक एयर की फ्लाइट OD231 से यात्रा कर रहा था। एफआईआर के अनुसार, यह घटना रात 9.30 बजे से 11.05 बजे के बीच उस समय घटी जब विमान उड़ान भर रहा था।


एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि यात्री ने विमान के आपातकालीन निकास द्वार को जबरदस्ती खोलने की कोशिश की, उसकी खिड़की के पैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही सहयात्रियों को धमकी दी, जिससे विमान में सवार लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

पुलिस ने बताया कि केबिन क्रू ने हस्तक्षेप कर यात्री को काबू में कर लिया। कोच्चि में बाटिक एयर के सुरक्षा प्रभारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार तड़के विमान के आगमन पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत आपराधिक धमकी, विमान अधिनियम की धारा 11ए के तहत सुरक्षा या संरक्षा निर्देशों का उल्लंघन और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118(ई) के तहत सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्यों के लिए मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।