Home बिहार झंझारपुर स्टेशन पहुंची पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, अब अमृतसर का सफर होगा...

झंझारपुर स्टेशन पहुंची पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, अब अमृतसर का सफर होगा आसान

133
0
The first Amrit Bharat Express reached Jhanjharpur station, making the journey to Amritsar easier.

मधुबनी: अमृत भारत एक्सप्रेस पहली बार मधुबनी जिले के झंझारपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यह अमृत भारत एक्सप्रेस शीशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, राघोपुर और फारबिसगंज के रास्ते अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच शुरू की गई है। इस साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से मधुबनी जिले और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन अमृतसर स्टेशन से चलकर झंझारपुर पहुंची और यहां से नव निर्मित अररिया-गलगलिया रेलखंड के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी जाएगी।

लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल ने रेल मंत्री से कई बार इस ट्रेन को झंझारपुर होकर चलाने की मांग की थी। इसी के मद्देनजर इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। अमृत भारत एक्सप्रेस के झंझारपुर स्टेशन पहुंचते ही क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग ट्रेन को देखने और स्वागत के लिए स्टेशन पहुंचे। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय लोगों पेप्सी रामानंद महतो और अजय तीव्रवाल ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को अमृतसर जाने के लिए दरभंगा या समस्तीपुर जाकर ट्रेन पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झंझारपुर से ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री से इस रूट पर और ट्रेनों के परिचालन की मांग की है। साथ ही झंझारपुर रेल लाइन से नई ट्रेनें चलाने की भी मांग उठाई गई है। लोगों का कहना है कि यह इलाका नेपाल सीमा से सटा हुआ है, इसलिए यहां ट्रेन सेवा बढ़ने से नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा।