Home मनोरंजन जब राम के रोल में दिखने वाले थे सलमान खान, सोनाली बेंद्रे...

जब राम के रोल में दिखने वाले थे सलमान खान, सोनाली बेंद्रे बनी थीं सीता; अधूरी रह गई फिल्म की कहानी

8
0
When Salman Khan was supposed to play Ram, Sonali Bendre played Sita; the film's story remained incomplete.

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेता-निर्देशक सोहेल खान भी पौराणिक कथा रामायण पर फिल्म बना रहे थे। इसमें उन्होंने सलमान खान को भगवान राम और सोनाली बेंद्रे को सीता के रोल में कास्ट किया था मगर फिल्म का निर्माण नहीं हो सका। जानें क्या थी इसकी वजह?

 सोहेल खान के एक पुराना प्रोजेक्ट इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नब्बे के दशक में सोहेल भी महाकाव्य रामायण पर एक फिल्म बनाने जा रहे थे। फिल्म की शूटिंग लगभग 40 प्रतिशत हो चुकी थी। फिल्म में सलमान खान जहां भगवान राम के किरदार में थे। वहीं सोनाली बेंद्रे माता सीता के रोल के लिए चुनी गई थीं।

GNSU Admission Open 2026

सोहेल की फिल्म ‘रामायण’ में पूजा भट्ट को भी एक महत्त्वपूर्ण किरदार में थीं। मगर शूटिंग के दौरान सोहेल और पूजा की नजदीकियां बढ़ गईं। इसका खुलासा खुद पूजा ने एक इंटरव्यू में किया। सोहेल के पिता सलीम खान के दखल के बाद अभिनेता और पूजा के बीच रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। इसके बाद दोनों के प्रोफेशनल रिलेशनशिप भी बिगड़ गए और आखिरकार फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ मेगा बजट मूवी है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश समेत कई बड़े अभिनेता हैं। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।