Home मनोरंजन Jennifer Winget: हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में दिखा प्यार, अभिनेत्री ने भावुक...

Jennifer Winget: हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में दिखा प्यार, अभिनेत्री ने भावुक पोस्ट से जीता फैंस का दिल

12
0
Jennifer Winget: Pictures from her Haldi ceremony show love, the actress wins fans' hearts with her emotional post

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री जेनिफर विंगे ने अपनी हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए फैंस को उनकी हेल्दी सेरेमनी की खूबसूरत झलक देखने को मिली है। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही वह अपने दोस्तों के लिए भावुक संदेश भी लिखती हैं। जानिए, अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में जेनिफर विंगेट ने क्या लिखा? 

साझा की गई तस्वीरों में जेनिफर हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति विलियम सफेद शेरवानी में दिखा आ रहे हैं। तस्वीरों में हेल्दी सेरेमनी के कई खूबसूरत पल कैद थे। इनमें जेनिफर दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं। किसी तस्वीर में उनके गालों पर हल्दी लगी है। तो किसी फोटो में वह परिवार और करीबी लोगों के साथ फोटो क्लिक करवा रही हैं। 

GNSU Admission Open 2026

इंस्टाग्राम पोस्ट में तस्वीरें साझा करने के अलावा जेनिफर ने अपने पोस्ट के लिए भावुक संदेश भी लिखा। वह लिखती हैं, ‘मेरी हल्दी सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं थी बल्कि प्यार से भरा एक पल था। जब भी मैं इन तस्वीरों को देखती हूं, मुझे कुछ नया नजर आता है, किसी की प्यारी मुस्कान, किसी का गले मिलना, कोई हमें चीयर कर रहा है, तो कोई यह पक्का कर रहा है कि सब कुछ एकदम सही हो।’


जेनिफर आगे लिखती हैं, ‘लोग अक्सर कहते हैं कि वे अच्छे दोस्त पाकर लकी हैं, लेकिन मैं तो सबसे ज्यादा लकी हूं। मैंने जिंदगी में जरूर कुछ बहुत अच्छा किया होगा जो मुझे आप जैसे दोस्त मिले। इस दिन को प्लान करने के लिए, मुझे इतना ज्यादा प्यार करने के लिए, मुझे इतना हंसाने के लिए, आपके साथ खड़े रहने के लिए, आप सभी का शुक्रिया।’ 
आगे अपने दोस्तों को जेनिफर ने फ्रेंडशिप डे विश भी किया।