Home मनोरंजन Jason Sanjay: विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बेटे जेसन का रिएक्शन, बताया...

Jason Sanjay: विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बेटे जेसन का रिएक्शन, बताया डेब्यू से पहले पिता ने दी थी क्या सलाह

8
0
Jason Sanjay: Son Jason's reaction to Vijay becoming the Chief Minister, reveals his father's advice before his debut

एंटरटेनमेंट डेस्क: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय और संगीता के बेटे जेसन संजय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिग्मा’ जल्द रिलीज होने वाली है। एक बातचीत के दौरान जेसन ने अपने माता पिता से मिली सीख और उसके प्रभाव के बारे में कई बातें साझा कीं।

जब अभिनेता थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थे। तब सभी को उनके बच्चों की प्रतिक्रिया का इंतजार था। कुछ महीनों बाद अपने पहले इंटरव्यू में विजय के बेटे जेसन ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बिहाइंडवुड्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘अपने अप्पा को मुख्यमंत्री बनते देखना एक महात्वपूर्ण क्षण था। यह मेरे, मेरी बहन और हमारे परिवार के हर सदस्य के लिए एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है। यह वह विरासत है जिसे हमें आगे बढ़ाना और सुरक्षित रखना है।’


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिता ने उन्हें फिल्मी दुनिया में कदम रखने के पहले क्या सलाह दी थी, जेसन ने कहा, ‘मेरे अप्पा ने मुझसे कहा कि मुझे अपनी पहचान और नाम खुद बनाना होगा। मुझे कभी किसी मदद की जरूरत हो तो मैं उनसे संपर्क करुं, लेकिन वे चाहते थे कि मैं अपना रास्ता खुद बनाऊं।

जेसन संजय जल्द ही फिल्मी दुनिया में बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘मैं जब भी रात को बाहर घूमने का प्लान करता हूं। अक्सर पकड़ा जाता हूं। क्योंकि मेरी मां संगीता मुझपर कड़ी नजर रखती हैं।’ 

अपने बचपन के किस्से को याद करते हुए बताया, ‘एक रात मैंने बिना किसी को बताए कार ले ली और अगली सुबह ही वापस लौटा। मेरा फोन बंद था, और मेरे परिवार वाले गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने ही वाले थे। जब मैं घर लौटा, तो मैं सचमुच मुसीबत में फंस गया।’

GNSU Admission Open 2026

संदीप किशन और जेसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट पहले 31 जुलाई 2026 थी। मगर इसे स्थगित कर दिया गया। फिल्म अब अगस्त 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला ने अहम किरदार निभाया है। वहीं फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है।