Home राष्ट्रीय 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से श्रमिक झुलसा

11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से श्रमिक झुलसा

30
0
A worker was scorched by an 11,000-volt line.

अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में टोडा ज्ञानसिंह गांव में रविवार को निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा एक श्रमिक उच्च क्षमता के बिजली के तारों के सम्पर्क में आने से बुरी तरह झुलस गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मकान के निर्माण के दौरान श्रमिक ओमप्रकाश लोहे का सरिया काट रहा था। सरिया को सीधा करने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट की उच्च क्षमता की विद्युत तार से छू गया, जिससे तेज धमाका हुआ और श्रमिक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

GNSU Admission Open 2026


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन घायल को तुरंत राजगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।