नयी दिल्ली: विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी गयी। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन को राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में सूचित किया और खिलाड़ियों को बधाई दी।
श्री बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की कोशिश की तो विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आप तय करके आते हैं कि सदन में नियोजित तरीके से अवरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल महत्वपूर्ण होता है इसलिए नियोजित तरीके से सदन को बाधित करना उचित नहीं है।
अध्यक्ष के आग्रह के बावजूद हंगामा नहीं थमा जिसके कारण सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी गयी।







