Home राष्ट्रीय PM विवाद के बाद छात्रा का दर्द छलका, लगाए गंभीर आरोप

PM विवाद के बाद छात्रा का दर्द छलका, लगाए गंभीर आरोप

12
0
Student pours out her anguish following the PM controversy; levels serious allegations.

नयी दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उसका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया गया, जिसके बाद उसे लगातार दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसके साथ किसी बड़े अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

छात्रा ने कहा कि अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उसके मुताबिक, कॉल करने वाले अश्लील और हिंसक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार बेहद डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया है। लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहां भी मिलूंगी, दुष्कर्म करेंगे और मार देंगे। मैं बहुत डरी हुई हूं। छात्रा का आरोप है कि पुलिस लगातार उसके घर पहुंच रही है और उसे ऐसे तलाश रही है, जैसे उसने कोई गंभीर अपराध किया हो। उसने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद से परिवार पर भी दबाव का माहौल है।

GNSU Admission Open 2026

छात्रा के प्रमुख दावे

  • मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर लीक होने का आरोप।
  • अज्ञात लोगों से दुष्कर्म और हत्या की धमकियां मिलने का दावा।
  • पुलिस के बार-बार घर आने और तलाश करने का आरोप।
  • लगातार घटनाओं के कारण मानसिक तनाव में होने की बात।

छात्रा ने कहा कि वह पहले ही सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांग चुकी है। उसने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से माफी स्वीकार किए जाने की बात सामने आने के बावजूद पुलिस कार्रवाई जारी है। उसने अपील की कि अब उसे इस मामले में राहत दी जाए।