Home राष्ट्रीय धमतरी में आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख मंजूर

धमतरी में आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख मंजूर

7
0
99.25 lakh approved for construction of RCC drains in Dhamtari

रायपुर: छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने धमतरी जिले के कुरूद नगर पालिका में दो आरसीसी नालियों के लिए 99 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने गुरुवार को संचालनालय से इनकी प्राविधिक मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।


नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने कुरूद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 में भारतीय स्टेट बैंक से छोटे नहर तक आरसीसी नाली के निर्माण के लिए 53 लाख 17 हजार रुपये मंजूर किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-21 में मंगलम हार्डवेयर से छोटे नहर तक आरसीसी नाली के लिए 46 लाख 8 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।

GNSU Admission Open 2026