Home राष्ट्रीय जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे पांच आतंकियों की संपत्ति कुर्क करने...

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे पांच आतंकियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिये

5
0
Jammu and Kashmir Police orders confiscation of properties of five terrorists based in Pakistan

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने गुरुवार को पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चला रहे प्रदेश के पांच कुख्यात आतंकवादियों की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, इन पांच आतंकवादियों की पहचान और कुर्क की जाने वाली संपत्तियों का विस्तृत विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका है।


अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान में बैठकर आतंकवादी नेटवर्क चला रहे लश्कर-ए-तैयबा के गुर्गे मोहम्मद कासिम के खिलाफ उद्घोषणा की कार्यवाही पूरी कर ली है। कासिम के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के बाद मार्च 2026 में जम्मू संभाग के रियासी जिले में उसकी संपत्ति कुर्क की गई थी। इससे पहले, मार्च 2024 में कासिम को आधिकारिक तौर पर नामित आतंकवादी घोषित किया था।

GNSU Admission Open 2026


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी गुर्गों और उनके सहयोगी नेटवर्क के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस के जारी अभियान का हिस्सा है।