Home राष्ट्रीय लोकसभा में मंगलवार को भी हंगामा, बाधित रहा प्रश्नकाल

लोकसभा में मंगलवार को भी हंगामा, बाधित रहा प्रश्नकाल

15
0
Uproar in Lok Sabha on Tuesday as Question Hour disrupted

नयी दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को भी विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सदन की ओर से खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना की।


इस दौरान विपक्षी दलों के सदस्य अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर अपनी बात रखने का प्रयास करने लगे। इस पर श्री बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान केवल जनहित से जुड़े प्रश्न और मंत्रियों के उत्तर ही लिए जाने चाहिए।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा, “मैं सभी दलों के नेताओं से आग्रह करता हूं कि सदन में चर्चा होने दें। सभी दलों के नेताओं के साथ सहमति बनी है कि दोपहर दो बजे से विधेयक पर चर्चा होगी। सभी दलों ने अपने विचार रखने पर सहमति जताई है। विधेयक पर चर्चा होगी और सभी दल इसमे हिस्सा लेंगे तो इससे देश में सकारात्मक
संदेश जाएगा।” हंगामें के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।