Home राष्ट्रीय रुद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन...

रुद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

12
0
Rudrapur gang rape case: Police arrest three accused after encounter

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुए गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के अनुसार कल देर रात बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर जब घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।


श्री गणपति के अनुसार आरोपियों की पहचान गुरबाज उर्फ मानु (23) निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, ऊधमसिंह नगर, जोगा सिंह निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) और रविंदर (19) निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। गुरबाज मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

GNSU Admission Open 2026


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को सिडकुल में एक कंपनी में काम करने वाली एक युवती विगत शनिवार रात को अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गयी थी। इसी दौरान बाइक सवार तीनों युवक चारों को उनकी बाइक से गदरपुर की ओर ले गए।


रास्ते में एक युवक और युवती आरोपियों के चंगुल से जान बचाने में सफल रहे। दूसरे युवक और युवती को आरोपी अपने साथ ले गए और गदरपुर हाईवे पर आरोपियों ने युवक को उतार दिया और युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।


श्री गणपति के अनुसार इस घटना के बाद पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
पुलिस को आरोपियों के बगवाड़ा क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली थी। एसएसपी ने देर रात को ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की।