Home बिहार बिहार दिवस पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु दीपक कुमार चौधरी...

बिहार दिवस पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु दीपक कुमार चौधरी सम्मानित

206
0
Deepak Kumar Chaudhary honored for his excellent work in the field of education on Bihar Day

सासाराम (रोहतास)। बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग, रोहतास द्वारा शिक्षा क्षेत्र में सत्र 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं विभिन्न नवाचारों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पीएम श्री चौबे जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीमकरूप, अकोढीगोला, रोहतास के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह जिलाध्यक्ष, ऑल बिहार टीचर्स एसोसिएशन दीपक कुमार चौधरी को सम्मानित किया गया।

दीपक चौधरी को यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में विद्यालय में कई सकारात्मक शैक्षणिक गतिविधियों का सफल संचालन हुआ है, जिससे छात्रों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार देखा गया है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, रोहित रौशन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, निशांत गुंजन तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

GNSU Admission Open 2026

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात दीपक कुमार चौधरी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि वे आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं गुणवत्ता सुधार के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे। जिले के शिक्षा अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षकों के प्रयास से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलती है तथा अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा प्राप्त होती है। यह सम्मान जिले में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों का प्रतीक है।