रोहतास। जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के भड़कुडिया गांव के गेट के समीप मुख्य सड़क पर थार की चपटे में आने से बाइक सवार की मौ/त हो गई वही अन्य दो घायल हो गए।घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह 8 बजे की बताई जाती है। बताया जाता है कि डेहरी की ओर से तेज रफ्तार से थार गाड़ी जिसका नंबर (BR24AL8956) आ रही थी। वही मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस BR24AM9628 पर सवार तीन युवक छोटकी भड़कुड़िया से डेहरी की ओर जा रहे थे। इसी बीच भड़कुडीया गेट के समीप मुख्य सड़क पर डेहरी की ओर से आ रही थार गाड़ी के चपेट में तीनों बाइक सवार आ गए। जिसमें एक युवक की मौ/त हो गई। मृतक की पहचान भड़कुड़िया निवासी सत्यनारायण कुशवाहा के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।
टक्कर इतनी तेज थी कि विकास कुमार की मौ/त मौके पर ही हो गई। वही घटना में भड़कुड़िया निवासी रुस्तम अंसारी, पिता मिराज अंसारी और नागा पासवान पिता अवधेश पासवान बुरी तरह से घायल बताए जाते है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दरिहट थाने की पुलिस पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया वही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाइक पर सवार रुस्तम और नागा काफी दूर फेंका गए। वही विकश गाड़ी में फंस गया जिसको घसीटते हुए लगभग 50 मीटर तक थार चालक ले गया। अंत में थार गाड़ी का चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में दरिहट थाना अध्यक्ष रविरंजन प्रियदर्शी ने बताया कि गाड़ी को अपने कब्जे में ले कर घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजवाया गया है तथा शव के पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।







