Home राष्ट्रीय लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी, रेल संचालन प्रभावित

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी, रेल संचालन प्रभावित

29
0
Seven wagons of a goods train derailed on the Lucknow-Varanasi section, affecting rail operations.

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लखनऊ–वाराणसी रेलखंड पर सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के निकट इंडोरामा उर्वरक इकाई की रेलवे साइडिंग पर शनिवार सुबह एक मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। हालांकि यह घटना मुख्य रेल लाइन पर नहीं हुई, जिससे लखनऊ–वाराणसी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे की तकनीकी टीम राहत एवं ट्रैक बहाली के कार्य में जुटी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार हादसा सुबह करीब पांच बजे उस समय हुआ, जब उर्वरक लोडिंग के लिए मालगाड़ी इंडोरामा फैक्ट्री की साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी।

सिंदुरवा स्टेशन के पास अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए। चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही वैगन पलटे।

GNSU Admission Open 2026

हादसे के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर राहत एवं बहाली कार्य शुरू कराया। दुर्घटना में साइडिंग ट्रैक को नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण इंडोरामा उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। आरपीएफ निहालगढ़ के उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि घटना इंडोरामा फैक्ट्री को जाने वाले यूआरएल (साइडिंग) ट्रैक पर हुई है। सिंदुरवा स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने भी घटना की पुष्टि की।


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पटरी से उतरे वैगनों को हटाने तथा क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही साइडिंग पर मालगाड़ियों का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा। मुख्य रेल मार्ग पर यात्री एवं अन्य ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है।