Home बिहार पटना में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में...

पटना में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

23
0
Bomb threat against schools in Patna; police investigating.

पटना: पटना जिले के चार बड़े प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली है। बिहार के अन्य जिलों में भी इन धमकियों के बाद स्कूलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल जिन चार स्कूलों का नाम सामने आया है उनमें दानापुर और शाहपुर इलाके के विद्यालय हैं। इन स्कूलों में पूर्व निर्धारित समय से पहले छुट्टी देकर बच्चों को घर भेज दिया गया है। पुलिस टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है।

सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संबंधित स्कूलों में पहुंचीं। स्कूल परिसरों की गहन जांच की गई। पुलिस ने बताया कि अब तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। दानापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत कुमार ने बताया कि दानापुर के चार बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ है। प्रारंभिक जांच में ईमेल में ‘खालिस्तान’ शब्द का उल्लेख मिला है।

GNSU Admission Open 2026

फिलहाल ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। स्कूलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।