Home राष्ट्रीय 10 दिन बाद सोहाना गुरुद्वारा मारपीट मामले में केस दर्ज, आरोपी पुलिस...

10 दिन बाद सोहाना गुरुद्वारा मारपीट मामले में केस दर्ज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

12
0
10 days after Sohana Gurdwara assault case, accused arrested

मोहाली: पंजाब के मोहाली में सोहाना स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां में करीब 10 दिन पहले हुए हंगामे और मारपीट के मामले में सोहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद समेत सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने निहंग जसदीप सिंह, राणा बब्बर, जसमीत सिंह और अन्य आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस को दी शिकायत में गांव मौली बैदवान निवासी परमजोत सिंह ने बताया कि वह 28 जून को गुरुद्वारा सिंह शहीदां में माथा टेकने गया था। उस समय उत्तराखंड के करनप्रयाग मामले में जमानत पर रिहा होकर पंजाब लौटे निहंग सिंहों के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था। शिकायत के अनुसार, गुरुद्वारे से बाहर आते समय निहंग जसदीप सिंह ने कथित तौर पर अपने साथियों से कहा, ” यह दोआबी का बंदा है, इसे सबक सिखाओ।” इसके बाद कुछ लोगों ने जैकारे लगाये और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

GNSU Admission Open 2026


घायल परमजोत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत और जांच के आधार पर बीएनएस की धाराओं 115(2), 190, 191(3) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।